Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

January 15, 2026

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए दिए निर्देश
देहरादून

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए दिए निर्देश

All effective measures should be taken to prevent cold wave in the state.
Sponsored By: KABIR SINGHDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
धामी
धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए दिए निर्देश : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रेन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बर्फवारी के कारण सड़के अधिक देर तक बाधित न हों, जिन क्षेत्रों में बर्फवारी अधिक होती हैं, उन स्थानों पर सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकाल के दृष्टिगत जनपदों में गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण डाटा रखा जाए, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में उन्हें, यथाशीघ्र चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शीतलहर से बचाव के लिए जनपदों में की गई व्यवस्थाओं के बारे में सभी जिलाधिकारियों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। सभी जिलाधिकारी भी सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से फायदा न उठाये। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के शीतकाल प्रवास स्थलों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और विभागों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने शीतलहर से बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में राज्य आपदा प्रबधंन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  विनय रोहिला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, डीजीपी  दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक  धनजंय मोहन, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुदंरम,  सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर  दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
#india Bharatiya Janata Party BJP narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PM Narendra Modi pushkarsinghdhami उत्तराखंड उत्तराखंडसरकार ठंडसेबचाव बचावनिर्देश मौसमकीसतर्कता शीतलहर शीतलहरसतर्कता सर्दी सर्दीसेबचाव सर्दीसेसुरक्षित सीएमधामी सीएमनिर्देश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleनए साल पर थलसेना प्रमुख ने जवानों को दी शुभकामनाएं
Next Article आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात है नैनीताल पुलिस
Narad Post

Related Posts

KisanAatmhatya : किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य

January 14, 2026

CharDhamYatra2026 :  चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी लगातार जारी

January 13, 2026

UniformCivilCode : समान नागरिक संहिता ने विवाह रजिस्ट्रेशन में बनाया रिकार्ड

January 13, 2026

UttarakhandTourism : उत्तराखण्ड बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

January 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

By Narad PostJanuary 15, 20260

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क ! :-  राष्ट्रीय राजधानी…

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026

BrahmMuhurt : किस समय पर जीभ पर होता है मां सरस्वती का वास?

January 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?