Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश
उत्तराखंड

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

The Chief Minister stated that Uttarakhand's identity is also linked to its local products, skills, and entrepreneurship.
Narad PostBy Narad PostSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandCM
UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश :-  ‘वोकल फॉर लोकल’ को केवल अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम मानने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपनी सादगी और सहजता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज भाव से देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

मिलन डेरी में चाय का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके कारोबार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज स्थानीय छोटे व्यवसायियों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान का संदेश लेकर आया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, स्थानीय दुकानों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि जब हम अपने आसपास के स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो उसका सीधा लाभ हमारे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इससे न केवल छोटे कारोबारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां के स्थानीय उत्पादों, हुनर और उद्यमिता से भी जुड़ी है। सरकार लगातार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री का मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर स्थानीय डेरी में चाय पीना इसी भावना का सहज और प्रभावी उदाहरण बना।

उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्थानीय को अपनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प मजबूत होगा।

#AtmanirbharBharat #ChaiPeCharcha #DhamiInKhatima #DhamiSimplicity #GroundLevelLeadership #KhatimaUpdates #PublicConnect #SelfReliantUttarakhand #VocalForLocal KhatimaNews khojinarad LocalEconomy naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandCM UttarakhandDevelopment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleLionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
Next Article UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश
Narad Post

Related Posts

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

By Narad PostSeptember 7, 20260

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा :-  बिग बॉस 20 का…

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?