Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश
उत्तराखंड

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

He issued instructions to provide the necessary investigation kits to the investigating officers.
Narad PostBy Narad PostSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मानव एवं बाल तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों से निपटने, नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में मैदानी क्षेत्रों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के पोर्टल का शीघ्र एकीकरण किया जाए। उन्होंने इसके लिए दोनों विभागों के मध्य समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लापता बालिकाओं एवं नाबालिग बच्चों को ट्रेस करने के लिए टीम एवं मजबूत तंत्र विकसित करने तथा अनट्रेस्ड बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

साथ ही विभिन्न विभागों के बीच डेटा शेयरिंग और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन स्माइल का नवीनतम डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मानव एवं बाल तस्करी के केसों का मामलानुसार विश्लेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि तस्करी के नेटवर्क एवं संगठित मामलों की पहचान कर उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी एवं मजबूत तंत्र विकसित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पीड़ितों का रेस्क्यू करने के बाद उनके पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ितों को उनके अभिभावकों को सुरक्षित रूप से सौंपे जाने तक प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रेस्क्यू मैकेनिज्म को और मजबूत करने तथा जिला स्तर पर पृथक टीम एवं व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए मुख्य सचिव ने साइबर पुलिसिंग की मैनपावर को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर एक्सपर्ट्स के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी व्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता बताई, ताकि साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य सचिव ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने NCORD की बैठक में इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किए जाने को कहा।

उन्होंने विवेचना अधिकारियों को आवश्यक इन्वेस्टीगेशन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विवेचना की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे थानों जहाँ अधिकतर FIR दर्ज होती हैं, उन थानों में इन्वेस्टीगेशन विंग खोली जा सकती है। उन्होंने e-FIR के रिजेक्शन का विश्लेषण एवं क्रॉस-वेरिफिकेशन करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि थानों का अधिकतम स्थान सीज गाड़ियों से भरा रहता है। इससे थानों जगह की कमी की समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने थानों में सीज गाड़ियों को डिस्पोज ऑफ़ करने के लिए डिजिटल स्टोरेज पर जाने के निर्देश दिए हैं।

#ANTF #AntiHumanTrafficking #CyberCrimeControl #DigitalPolicing #DigitalStorage #OperationSmile #PoliceReforms #SmartPolicing #uttarakhandpolice AnandBardhan CyberSecurity EGovernance khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarakhandAdministration UttarakhandNews UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश
Next Article PanditDemandUSA : त्योहारों से पहले अमेरिका में पंडित जी की बढ़ी डिमांड
Narad Post

Related Posts

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

September 7, 2026

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा

By Narad PostSeptember 7, 20260

BiggBoss20 : 16 सेलेब्स बने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा :-  बिग बॉस 20 का…

MirzapurTheMovie : ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

September 7, 2026

DIGIPIN : अब मिलेगी डिजिटल पहचान, जानिए क्या है DIGIPIN

September 7, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?