बिग बॉस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और तेज प्रताप की एंट्री :- सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है वहीं दूसरी ओर शो के लेकर पल पल नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल, शो के इस सीजन में पॉलिटिशियन लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना का नाम सामने आ रहा है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के शो में तेज प्रताप और अतिशी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसके लेकर अभी ऑफिशियल कुछ भी नहीं आया है। साथ ही ये भी कंफर्म नहीं हुआ है कि ये दोनों नेता शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे या फिर गेस्ट के तौर पर इनकी एंट्री होगी?
वैसे लग तो यही रहा है कि तेज प्रताप यादव और आतिशी मार्लेना को इस रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर ही लाया जा रहा होगा। इतनी बड़ी हस्तियां आसानी से तो ‘बिग बॉस’ जैसे कंट्रोवर्शियल शो में एंट्री नहीं लेंगी।
आपको बता दें, इन दोनों की ही पॉलिटिकल जर्नी काफी कंट्रोवर्शियल रही है। अब दो कंट्रोवर्शियल पर्सनालिटीज इस विवादित शो में दिखेंगी, तो सोचिए कितना बवाल हो सकता है। साथ ही प्रताप यादव और आतिशी के इस शो पर दिखने से TRP भी छप्परफाड़ आएगी।
