Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे!

November 28, 2026

UttarakhandTransfer : पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले!

November 28, 2026

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बीपीएल और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा
उत्तराखंड

बीपीएल और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा

Information about the scheme should reach the needy – CS Smt. Radha Raturi.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
श्रीमती राधा रतूड़ी
श्रीमती राधा रतूड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बीपीएल और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा :  जरूरतमंदों तक पहुंचे योजना की जानकारी-सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी, मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को सौ फीसदी कवरेज की दी सख्त हिदायत, 13 जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीने उपलब्ध, एपीएल के मरीजों को भी निम्नतम शुल्क पर हेमोडायलिसिस की सुविधा, 2024-25 में दिसम्बर तक 117490 डायलिसिस सेशन।

बीपीएल निर्धन मरीजों और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए प्रदेशभर के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स के माध्यम निःशुल्क संचालित की जा रही हेमोडायलिसिस सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक प्रभावी तरीके से पहुचाने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर तय करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस मामले में राज्य के सभी जिलों में सौ फीसदी कवरेज को समयबद्धता से पूरा करने की कड़ी हिदायत दी है। रतूड़ी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आंवटित सरकारी संसाधनों में तेजी लाने तथा उनका कुशलतापूर्वक उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

सीएस ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनों की सहायता गरीबी रेखा से नीचे के मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा रही हैं तथा गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के मरीजों को निम्नतम शुल्क पर यह सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें पीपीपी में सीएसआर के तहत 82 डायलिसिस मशीने तथा हंस फाउण्डेशन के द्वारा सीएसआर के तहत 49 मशीने संचालित की जा रही हैं। पीपीपी मोड के तहत आने वाले अस्पतालों में आयुष्मान के साथ सूचीबद्ध हैं तथा उसके माध्यम से उनका भुगतान किया जाता है। जिन बीपीएल तथा एचआईवी मरीजों का आयुष्मान कार्ड नही है उनका भुगतान डीजीएमएच तथा एफडब्ल्यू के द्वारा किया जाता है। वर्ष 2024-25 में दिसम्बर तक लाभार्थियों को 117490 डायलिसिस सेशन दिए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में प्रधान मंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित विभाग को पीएमएनडीपी पोर्टल का व्यापक उपयोग करने के निर्देश दिए, यह पोर्टल पीएमएनडीपी के तहत निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं का लाभ उठाने वाले सभी मरीजों का विवरण प्राप्त करने के लिए एपीआई-आधारित आईटी प्लेटफाॅर्म है। सीएस ने डुप्लीकेसी रोकने तथा पारदर्शिता, दक्षता और अंतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए 14 अंकों के विशिष्ट ABHA आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एपीआई सांझा करने तथा समग्र कवरेज के लिए अलग-अलग पोर्टल का उपयोग करने पर इसे पीएमएनडीपी पोर्टल के साथ एकीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं।

Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News uttarakhand आर्थिकराहत उत्तरप्रदेशसरकार गरीबोंकेलिएस्वास्थ्य गोल्डनकार्ड जनकल्याण डायलिसिससेवा निःशुल्कचिकित्सा फ्तडायलिसिस बीपीएल मुफ्तउपचार मुफ्तचिकित्सा श्रीमती राधा रतूड़ी सरकारीघोषणा सरकारीयोजना स्वास्थ्यअधिकार स्वास्थ्यकल्याण स्वास्थ्यसमाचार स्वास्थ्यसुधार स्वास्थ्यसुविधा स्वास्थ्यसेवा स्वास्थ्यसेवाएं
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleयूसीसी को मिली कैबिनेट मंजूरी, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Next Article सतपाल महाराज करेंगे महाशू महाराज की सेवा और संवारने का कार्य
Narad Post

Related Posts

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026

DehradunFreeTraining : देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण

November 28, 2026

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे!

By Narad PostNovember 28, 20260

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे! :-  देहरादून में इन लिटरेचर…

UttarakhandTransfer : पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले!

November 28, 2026

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026

NainitalMockDrill : नैनीताल में 14 जगहों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल!

November 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?