Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

August 29, 2026

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस
देहरादून

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

He said that the present time is the era of technology and artificial intelligence.
Narad PostBy Narad PostAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandCyberAwareness
UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ जन-जागरूकता के क्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही साइबर अपराधों एवं डिजिटल जोखिमों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के उद्देश्य से आज राज्यव्यापी वर्चुअल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की उपस्थिति में राजकीय नवोदय विद्यालय, तपोवन, नालापानी, देहरादून स्थित ICT Virtual Classroom Studio में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 1100 से अधिक राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 1.75 लाख छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

पुलिस महानिदेशक ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए Online Fraud, Social Media Safety, Hacking, Artificial Intelligence, Cyber Bullying एवं साइबर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सहित साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल, सहज एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय Technology एवं Artificial Intelligence का युग है, जिसमें विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सीखने, नवाचार करने तथा अपने भविष्य को नई दिशा देने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।

साइबर अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। जागरूक एवं सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधियों के मंसूबों को प्रभावी ढंग से विफल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं Cyber Smart Citizen बनने तथा अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं मित्रों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

पुलिस महानिरीक्षक, साइबर नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एवं एएसपी, साइबर शांतनु परासर ने विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सेशन के दौरान वर्तमान डिजिटल परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व, बदलते साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों के प्रति जागरूक किया।

अधिकारियों ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, साइबर जागरूकता के प्रति उत्साह एवं जिज्ञासा को देखते हुए उनकी मांग पर पुलिस महानिदेशक ने राजकीय स्कूलों में साइबर जागरूकता गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

CyberBullyingPrevention CyberCrimeSchoolProgram CyberHelpline1930 CyberSmartCitizen DehradunNewsHindi DevbhoomiCyberPolice khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NileshAnandBharneCyber OnlineFraudAwareness PoliceDGPDeepamSeth PushkarSinghDhamiGovt SSTFAjaySingh StudentCyberSecurityUK UttarakhandCyberAwareness UttarakhandNewsHindi UttarakhandPoliceCyberSafety
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !
Next Article UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे
Narad Post

Related Posts

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

August 29, 2026

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

IndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !

August 29, 2026

CourtVerdictOnCruelty : पति पत्नी के बीच ताने और विवाद क्रूरता नहीं- कोर्ट

August 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

By Narad PostAugust 29, 20260

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी :-  राज्यपाल ने लोक भवन…

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

August 29, 2026

IndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !

August 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?