Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी

August 13, 2026

TamaktuNala : आपदा में लापता को तलाश रही चमोली एसडीआरएफ

August 13, 2026

DarkChocolateBenefits : डार्क चॉकलेट क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद ?

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » तेजी से घूम रही धरती, लेकिन छोटे होते जा रहे जा रहे दिन
India

तेजी से घूम रही धरती, लेकिन छोटे होते जा रहे जा रहे दिन

Normally, a day on Earth lasts about 86,400 seconds or 24 hours, but according to science news portal Live Science, the Earth's rotation is not stable yet.
Narad PostBy Narad PostJuly 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
तेजी से घूम रही धरती
तेजी से घूम रही धरती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

तेजी से घूम रही धरती, लेकिन छोटे होते जा रहे जा रहे दिन :- धरती का रोटेशन धीरे-धीरे धीमा होता चला गया. आज से करीब 1 से 2 अरब साल पहले, एक दिन महज 19 घंटे का हुआ करता था, खासकर इसलिए क्योंकि चंद्रमा धरती के बहुत करीब था और उसके गुरुत्वाकर्षण का असर बहुत ज्यादा था. साथ ही 2020 में, वैज्ञानिकों ने रोटेशन को 1970 के दशक के बाद से किसी भी समय की तुलना में तेजी से दर्ज किया।

आमतौर पर, धरती पर एक दिन करीब 86,400 सेकंड या 24 घंटे का होता है, लेकिन साइंस न्यूज पोर्टल लाइव साइंस के अनुसार, धरती का रोटेशन अभी स्थिर नहीं है; यह कई वजहों से प्रभावित भी है, जिनमें चंद्रमा और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल, ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र और प्राकृतिक या मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी के द्रव्यमान में बदलाव शामिल हैं. हालांकि अगले कुछ हफ्तों में, चंद्रमा की स्थिति में बदलाव की वजह से धरती पर दिन थोड़े छोटे हो जाएंगे।

करोड़ों साल पहले एक दिन में कितने घंटे

ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो धरती का रोटेशन धीरे-धीरे धीमा होता चला गया है. आज से करीब 1 से 2 अरब साल पहले, एक दिन महज 19 घंटे का हुआ करता था, खासकर इसलिए क्योंकि चंद्रमा धरती के बहुत करीब था और उसके गुरुत्वाकर्षण का असर बहुत ज्यादा था. अध्ययनों से यह भी पता चला है कि करीब 7 करोड़ साल पहले रहने वाले टायरानोसॉरस रेक्स के दौर में औसत रोजाना का रोटेशन करीब 23 1/2 घंटे का रहा होगा. फिर समय के साथ, चंद्रमा जैसे-जैसे धरती से दूर होता गया, दिन लंबे होते चले गए।

इस हफ्ते अब तक साल के सबसे छोटे दिन देखे गए हैं. यूएस नेवल ऑब्जरवेटरी (US Naval Observatory) और इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन एंड रिफ्रेंस सिस्टम सर्विस (International Earth Rotation and Reference Systems Service) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार के दिन धरती का रोटेशन 24 घंटे से करीब 1.34 मिलीसेकंड कम था. टाइम एंड डेट वेबसाइट के पूर्वानुमानों के अनुसार, इस महीने के अंत में और अगस्त की शुरुआत में और तेज चक्कर लगने की उम्मीद है।

पिछले साल जुलाई में दर्ज हुआ था सबसे छोटा दिन

खास बात यह है कि 2020 में, वैज्ञानिकों ने धरती के रोटेशन को 1970 के दशक के बाद से किसी भी समय की तुलना में तेजी से दर्ज किया. अब तक का सबसे छोटा दिन 5 जुलाई, 2024 को दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.66 मिलीसेकंड छोटा था.हालांकि यह पूरी तरह से असामान्य प्रक्रिया नहीं है. हाल के दिनों में यह रोटेशन सामान्य से तेज रहे हैं. पिछले एक दशक में औसत दिन का आकार थोड़ा छोटा हो गया है. पिछले 5 सालों में, कई बार 24 घंटे से भी कम समय में रोटेशन पूरा हो गया है।

हालांकि दिन होने की प्रक्रिया लंबी नहीं होगी

अगले कुछ दिनों में धरती की इक्वेटर से चंद्रमा की दूरी ग्रह के घूमने की गति को बढ़ा सकती है, उसी तरह जैसे एक घूमता हुआ लट्टू अपनी धुरी बदलने पर तेजी से घूमता है. जलवायु संबंधी बदलाव, जैसे बर्फ का पिघलना और भूजल का प्रवाह, भी पृथ्वी के रोटेशन में बदलाव की वजह बने हैं. यहां तक कि भूकंप और मौसमी परिवर्तन भी दिनों की लंबाई पर असर डाल सकते हैं।

हालांकि यह भी देखने वाली बात है कि दीर्घकालिक रुझान यह इशारा नहीं करते कि दिन हमेशा के लिए छोटे होते जाएंगे. हकीकत में यह इसके विपरीत है क्योंकि करोड़ों सालों में दिन लंबे ही होते चले गए हैं. ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के रिसर्च प्रोफेसर क्लार्क आर. विल्सन ने दावा करते हुए कहा कि दिनों की लंबाई बढ़ने का यह रुझान जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि यह प्रक्रिया बहुत ही धीमी है कि यह दर “मानव समय के पैमाने से कहीं अधिक” है।

#AstroAlert #AstroBuzz #AstronomyNews #AstroWorld #CosmicEvents #CosmicScience #CosmosUpdate #EarthAndSpace #EarthDayEveryday #EarthMovement #EarthMystery #EarthPhenomenon #EarthScience #EarthTruth #EarthUpdate #EarthWatch #FasterEarth #FasterPlanet #FutureScience #Geoscience #GlobalPhenomenon #india #PlanetEarth #PlanetNews #PlanetSpeed #PlanetUpdate #RotationSpeed #ScienceAlert #ScienceBuzz #ScienceDiscovery #SciencePlanet #ScienceTalks #ScienceWorld #ScientificFact #ShorterDays #SpaceFacts #SpaceNews #SpaceToday #TimeChange #TimeChangeAlert #TimeFact #TimeShift #WorldFacts EarthFacts EarthRotation khoji narad narad post narad post breaking news ScienceUpdates SpaceExploration spacemystery SpaceScience spacetime universefacts तेजी से घूम रही धरती लेकिन छोटे होते जा रहे जा रहे दिन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleआढ़त बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में
Next Article बड़ी अपडेट,, कोई गोद सूनी नहीं रहेगी – होगा चमत्कार
Narad Post

Related Posts

ChorPanchak : 5 दिन चोर पंचक में ये काम न करें  

August 1, 2026

DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव

July 30, 2026

Dahongpao : नाम के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी

July 15, 2026

DhurandharJapan : 3000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ जापान में फेल !

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी

By Narad PostAugust 13, 20260

JalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

TamaktuNala : आपदा में लापता को तलाश रही चमोली एसडीआरएफ

August 13, 2026

DarkChocolateBenefits : डार्क चॉकलेट क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद ?

August 13, 2026

DrAshishChauhan : जश्न ए आज़ादी मनाएगा दून – भव्य होगा आयोजन – डॉ आशीष चौहान , DM

August 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?