Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल
उत्तराखंड

बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल

At the beginning of the programme, a quality awareness tour was organised by BIS Dehradun.
Narad PostBy Narad PostOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Use of BIS certified goods will make the country self-reliant, Governor
बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर राज्यपाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : –  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून द्वारा विश्व मानक दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय था — “एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण – सतत विकास लक्ष्यों के लिए मानक”।  कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य-17 की भावना के अनुरूप सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों एवं बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि यही देश को आत्मनिर्भर और महान बनाएगा।

राज्यपाल ने बीआईएस द्वारा गुणवत्ता जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उपस्थित सभी लोगों को गुणवत्ता प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के हर निर्णय में गुणवत्ता को आधार बनाना चाहिए और इसे एक आदत के रूप में अपनाना चाहिए।

स्वामी चिदानंद सरस्वती,अध्यक्ष , परमार्थ निकेतन आश्रम, ने बीआईएस के स्वदेशी मानकों के विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वनियंत्रण, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ही देश के विकास की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश आत्मनिर्भर बनेगा, वह हर क्षेत्र में समृद्धि प्राप्त करेगा। उन्होंने बीआईएस से स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को और बढ़ाने तथा गुणवत्ता नियंत्रण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

नरेश बंसल, सांसद (राज्यसभा), ने बीआईएस को विश्व मानक दिवस पर बधाई दी और कहा कि गुणवत्ता और मानक देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कल्पना सैनी, सांसद (राज्यसभा), ने युवाओं में गुणवत्ता चेतना विकसित करने में राष्ट्रीय मानक निकाय की भूमिका पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थानों से बीआईएस के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, ने मानक गैलरी एवं प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया, जिनमें बीआईएस प्रमाणित उत्पादों के साथ-साथ गुणवत्ता मॉडल भी प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने बीआईएस देहरादून की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास जनता में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सौरभ तिवारी, प्रमुख एवं निदेशक, बीआईएस देहरादून, ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पिछले एक वर्ष में बीआईएस देहरादून द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इनमें राज्य विभागों के साथ क्षमता निर्माण कार्यक्रम, संवेदनशीलता कार्यशालाएं, ज्वैलर जागरूकता अभियान और मानकीकरण के क्षेत्र में नवीन पहलें शामिल हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बीआईएस देहरादून द्वारा गुणवत्ता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनेक सरकारी विभागों के अधिकारियों, न्यूज़ संस्थानों को बी आई एस के सहयोग के लिये सम्मानित किया  गया ।

इस अवसर पर 50 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलों में बीआईएस प्रमाणित उत्पाद, वैज्ञानिक मॉडल, स्टार्टअप नवाचार और स्टैंडर्ड क्लब छात्रों की परियोजनाएँ प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

#AtmanirbharBharat #BharatMade #BISApproved #BISCertified #BISStandards #BuyIndian #CertifiedExcellence #CertifiedGoods #EconomicIndependence #EmpowerIndia #GovtOfIndia #IndiaInnovation #IndianBrands #IndianEconomyBoost #IndianEngineering #IndianIndustry #IndianManufacturing #IndianStandards #IndiaQuality #IndustrialGrowth #InnovationInIndia #InnovationNation #LocalManufacturing #LocalProducts #ManufacturingExcellence #NationalDevelopment #ProductCertification #ProductSafety #PromoteMakeInIndia #QualityAssurance #QualityCertification #QualityMatters #QualityProducts #ReliableProducts #SelfReliance #SelfSufficientIndia #SkillIndia #SmartIndia #StandardsMatter #SupportLocal #SustainableProducts #TrustedProducts BharatVikas Dehradun EconomicGrowth GovernmentPolicy GovtInitiative IndianEconomy IndiaRising khoji narad Lt Gen Gurmit Singh MadeInIndia MakeInIndia narad post narad post breaking news NationalPride Pushkar Singh Dhami SelfReliantIndia uttarakhand बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleस्मार्ट सिटी का असली रंग दिखा रहे डीएम
Next Article 1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Narad Post

Related Posts

DehradunRainAlert : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

June 18, 2026

 YellowAlertUttarakhand : देहरादून समेत इन जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026

DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे

June 16, 2026

DroupadiMurmu : 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?