Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ChamoliTunnelAccident : संकट आया तो फिर CM धामी ने सम्भाली कमान !
उत्तराखंड

ChamoliTunnelAccident : संकट आया तो फिर CM धामी ने सम्भाली कमान !

Reports indicate that a total of 22 people are trapped in the tunnel.
Narad PostBy Narad PostAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ChamoliTunnelAccident
ChamoliTunnelAccident : संकट आया तो फिर CM धामी ने सम्भाली कमान !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ChamoliTunnelAccident : संकट आया तो फिर CM धामी ने सम्भाली कमान ! :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे और वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना

ताजा जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा। घटनास्थल पर जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं।बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन , सचिव विनोद कुमार सुमन अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे |

#ChamoliRescue #ChamoliTunnelAccident #StateDisasterControlRoom #THDCProject #TunnelCollapse #UttarakhandDisaster #UttarakhandEmergency #VishnugadPipalkoti ChamoliNews khojinarad naradpost NaradPostbreakiangNews ndrf PushkarDhami pushkarsinghdhami SDRF UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJalJeevanMissionUttarakhand : जल जीवन मिशन की 15,540 योजनाएं पूरी
Next Article UttarakhandRainAlert : उत्तराखंड में फिर बारिश का रेड जोन
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

By Narad PostSeptember 30, 20260

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल…

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?