Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ?

September 28, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू

September 28, 2026

NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी? इनका रिकॉर्ड देखकर घूम जाएगा दिमाग
Blog

भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी? इनका रिकॉर्ड देखकर घूम जाएगा दिमाग

Due to the large number of members, their house was often called the largest family home in the world.
Narad PostBy Narad PostSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Who has married the most in India? His record will blow your mind.
भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी इनका रिकॉर्ड देखकर घूम जाएगा दिमाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी? इनका रिकॉर्ड देखकर घूम जाएगा दिमाग :- खोजी खबर में आज बात करते हैं सबसे दिलचस्प शादी की … जहाँ एक शादी को आजकल सम्हालना लोगों के लिए बड़ी चुनौती होती है अक्सर कुछ लोग दो शादियों के फेर में बर्बाद भी हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते है भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम के बख्तवांग गांव से जुड़ा एक ऐसा नाम जिसने विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोरीं, वह था जिओना चाना. उन्हें दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया कहा जाता है।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

जिओना चाना का जीवन उनकी पारिवारिक संरचना और धार्मिक पृष्ठभूमि लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही. 2021 में उनके निधन के बाद भी उनका परिवार आज तक एक मिसाल और रहस्य की तरह देखा जाता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जिओना चाना का परिवार दुनिया में अपनी अनोखी संरचना के लिए जाना जाता है. उनके कुल 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते-पोतियां थीं. इस तरह उनका पूरा परिवार 180 से अधिक सदस्यों का था।

इतनी बड़ी संख्या में सदस्य होने के कारण उनके घर को अक्सर दुनिया का सबसे बड़ा पारिवारिक घर कहा जाता था. उनका घर बख्तवांग गांव में एक विशाल चार मंजिला इमारत था, जिसमें लगभग 100 कमरे थे।

यहां हर पत्नी और बच्चों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए थे. परिवार की दिनचर्या और घरेलू व्यवस्था एक छोटे से साम्राज्य जैसी थी, जिसमें जिम्मेदारियां बंटकर निभाई जाती थीं. परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खेती, घरेलू कामकाज और व्यवसाय में हाथ बंटाते थे।

जिओना चाना केवल एक पारिवारिक मुखिया ही नहीं थे, बल्कि एक धार्मिक समूह के नेता भी थे. वे चाना पाव्ल नामक ईसाई संप्रदाय से जुड़े थे, जो बहुविवाह की अनुमति देता है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

यह संप्रदाय 20वीं सदी की शुरुआत में उनके दादा द्वारा स्थापित किया गया था और इसका पालन आज भी उनके अनुयायी करते हैं. इस संप्रदाय की मान्यता के अनुसार, बहुविवाह को ईश्वर की इच्छा माना जाता है और इसे सामाजिक व धार्मिक परंपरा का हिस्सा समझा जाता है।

2021 में जिओना चाना का निधन 76 वर्ष की आयु में हुआ. उनके निधन के बाद पूरे मिजोरम और देशभर में उनके परिवार की चर्चा एक बार फिर से होने लगी थी. कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी उनके परिवार की अनोखी संरचना और जीवनशैली पर रिपोर्ट प्रकाशित की.जिओना चाना की कहानी केवल बहुविवाह या एक बड़े परिवार की नहीं है, बल्कि यह उस सामाजिक और धार्मिक परंपरा की भी झलक दिखाती है, जो भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में मौजूद है।

#CrazyMarriages #CrazyWeddingFacts #IndiaMarriages #IndianRecord #IndianWeddingRecord #MarriageAddict #MarriageChronicles #MarriageHighlights #MarriageJourney #MarriageLegend #MarriageMania #MarriageObsession #MarriagePhenomenon #MarriageRecord #MarriageRecordHolder #MarriageSaga #MarriageStory #MarriageTales #MarriageWorld #MarriageWorldRecord #MarriedLife #MarriedManyTimes #MarriedRecord #MostMarriedPerson #MultipleWeddingRecord #RecordBreakingIndian #RecordBreakingMarriages #RecordHolder #RecordMarriages #UnbelievableMarriageFacts #UnbelievableRecords #WeddingAddict #WeddingFacts #WeddingHighlights #WeddingIndia #WeddingKing #WeddingKingdom #WeddingLegend #WeddingLife #WeddingLifeStories #WeddingRecord #WeddingSaga #WeddingTrivia #WeddingWorld HistoricMarriage india news indianwedding khoji narad marriagebuzz MarriageFacts marriagegoals MarriageHistory MultipleMarriages narad post narad post breaking news भारत में किस शख्स ने कीं सबसे ज्यादा शादी? इनका रिकॉर्ड देखकर घूम जाएगा दिमाग
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदूध बेचने वाले बाहुबली की कहानी !
Next Article नकल और कोचिंग माफियाओं को चेतावनी : धामी
Narad Post

Related Posts

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026

AlmoraDM : ‘रिफॉर्म उत्सव’ में जनभागीदारी करेगा अल्मोड़ा – अंशुल सिंह

September 7, 2026

IndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !

August 29, 2026

AntiRabiesImmunoglobulin : एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन हुआ महंगा: जानिए NPPA ने कितनी बढ़ाईं कीमतें

August 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ?

By Narad PostSeptember 28, 20260

PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ? :-  पितृ पक्ष…

UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू

September 28, 2026

NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत

September 28, 2026

Drishyam3 : ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर बड़ा अपडेट

September 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?