Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
HarelaParv : प्रदेशभर में हरेला पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय से जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में प्रदेश भर में हरेला पर्व को बड़े स्तर पर मनाने हेतु सभी जनपदों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, एनजीओ, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत आदि को जोड़ते हुए वृहद स्तर पर हरेला का आयोजन किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात सुविधा दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्लस्टर…
LandslideUttarakhand : बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन :- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर भूस्खलन की बढ़ रहा हैं। मार्ग पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। इसका असर भगवान शिव-पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। रविवार देर रात हुई बारिश के बाद बड़ा सांगू क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो…
E20Petrol : ‘एक भी गाड़ी में दिक्कत आई हो तो नाम बताएं’ :- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमें इस ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो। ई-20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित ईंधन बिक्री की अनिवार्यता को लेकर आलोचना और गाड़ियों की माइलेज कम होने की शिकायतों के बीच उन्होंने यह बात कही। गडकरी ने यहां ‘विकसित भारत’ सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल आदि) पर भारत की निर्भरता एक…
UttarakhandDisaster : आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की :- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा वित्तीय सहायता से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्यवाही और उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है। हालांकि, आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करती है। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई…
UttarakhandFloods : उफान पर नदियां, भारी बारिश से लैंडस्लाइड से सड़कों पर तबाही! :- उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यातायात के साधन बाधित हो रहे हैं. बारिश के चलते 30 सड़कें बंद हो गई हैं. लगातार बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित पिथौरागढ़ हुआ है. यहां 13 सड़कें बंद हो गई है. मानसून के कहर के विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है. बारिश के…
BadrinathChori ; श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर बोले गोदियाल :- श्रीराम मंदिर के बाद श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आरोप है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक ने बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है। यह मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोला है। गणेश गोदियाल ने कहा कि करोड़ों सनातन धर्म मानने वाले लोगों की आस्था के साथ जिस प्रकार राम मंदिर में खिलवाड़ हुआ, उसी तरह अब श्री बद्रीनाथ धाम का मामला भी…
DulhanViralVideo : दुल्हन की धमकी से अब क्यों डरने लगे दूल्हे मियां ? :- बीते कुछ महीनों में जिस तरह से नीला ड्रम से लेकर पुणे केस ने कुछ लड़कियों और नयी नवेली दुल्हनों को लेकर खबरें समाज में सामने आ रही हैं उसने एक अजीब सा खौफ भी पैदा कर दिया है जिसका ताजा उदाहरण मिला है यूपी के मेरठ में जहाँ शादी के अगले दिन ही पति ने बीवी की धमकी से डरकर अपनी दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। रीयल लाइफ में कई बार ऐसी अजब-गजब घटनाएं घट जाती हैं, जो फिल्मों की कहानी…
AnshulaKapoorWedding ; कपूर खानदान की अंशुला कपूर ने लिए फेरे , तस्वीरें वायरल :- कपूर खानदान में पिछले कुछ दिनों से जारी जश्न का सिलसिला आखिरकार एक बेहद खूबसूरत मुकाम पर पहुंच गया है. मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं. अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे ले लिए हैं, और अब इस ग्रैंड वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही हैं। तस्वीरों में दिखा पूरे परिवार का प्यार अंशुला ने खुद अपने…
UttarakhandAnimalHealth : पहाड़ों में मिलेगी पशुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए।मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा…
DevbhoomiRiversRevival : देवभूमि में अब तक 697 धारा-नौलों की हुई पहचान ;- उत्तराखंड के सचिव,जलागम दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों तथा नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्यरत SARRA की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर में संचालित नदी पुनर्जीवन, भू-जल पुनर्भरण, धारा-नौला संरक्षण तथा “एक जनपद–एक नदी” योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। इस अवसर पर बागेश्वर जनपद की गरुड़ गंगा नदी तथा पौड़ी जनपद की पश्चिमी नयार नदी की DPR प्रस्तुत की गई। गरुड़ गंगा परियोजना के लिए लगभग ₹12…