Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ? :- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के तीसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया है कि ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिल्म को साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। 2028 में आएगी फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान के मुताबिक, डायरेक्टर अमर कौशिक ने ‘स्त्री 3’ की कहानी और स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। उन्होंने संकेत दिया…
BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन :- डायबिटीज एक बहुत कॉमन बीमारी है। आज के समय में ज्यादातर लोग आपको इस बीमारी की चपेट में दिखेंगे। यंगस्टर्स और बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में हैं। डायबिटीज का खतरा आमतौर पर बढ़ती उम्र, ज्यादा वजन, शारीरिक गतिविधि की कमी, खानपान, पारिवारिक इतिहास और लाइफस्टाइल जैसे कारणों से जुड़ा माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में हुए शोध ने ब्लड ग्रुप और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे के बीच एक संभावित संबंध की तरफ भी लोगों का ध्यान खींचा है। आइये आपको बताते हैं कि किन ब्लड ग्रुप…
CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त :- कैंसर की दवाओं पर अस्पतालों की मनमानी और कई गुना ज्यादा कीमत वसूलने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई कैंसर की दवा कंपनी रिटेलर को 2,700 रुपये में देती है और अस्पताल या दूसरी जगह वही दवा 27,000 रुपये की मिलती है, तो यह बहुत गंभीर मामला है। कोर्ट ने सभी दवाओं पर 16 प्रतिशत तक एक समान मार्जिन रखने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार से विचार करने के लिए कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता…
VastuShastra : सीढ़ियों की संख्या तय करती है घरवालों की किस्मत ! :- सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर बनाए गए घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। यही वजह है कि घर बनवाते समय छोटी-छोटी चीजों का भी वास्तु के हिसाब से ध्यान रखा जाता है। सीढ़ियों को लेकर भी वास्तु में दिशा और स्थान के साथ ही उनकी संख्या के कुछ नियम बताए गए हैं। यही वजह है कि सीढ़ियों की संख्या 5, 8, 11, 14 या इसी क्रम में रखी जाती है। इसके पीछे वास्तु का एक खास गणित काम करता…
IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान :-दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हवा में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार यात्रियों के बीच दहशत पैदा कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद विमान ने आपातकालीन संकेत भेजा और तेजी से ऊंचाई खोई। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाईदुबई ने भी पुष्टि की कि विमान ने रास्ते में एक घटना का सामना किया…
FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी :- उत्तराखंड के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता सरकार की प्राथमिकता है। इन सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न आवश्यक जांचें आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी मकसद ले लिए निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता हेतु वर्तमान एजेंसी को जनहित में नवीन निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक सीमित अवधि का विस्तार दिया गया है। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं के…
AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों ?:- अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3: द कनक्लूजन रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसका असर एडवांस बुकिंग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने शुरुआती दिनों की प्री-सेल में शानदार कारोबार किया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, इसी दौरान रिलीज होने वाली हनुमान अंश के लिए मुकाबला और दिलचस्प हो…
NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना :- एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो ने आज नई नवेली का ट्रेलर रिलीज़ किया, और इस फ़िल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह “भाभी डायन है” वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफ़र में बदल जाता है. फ़िल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं. ये फ़िल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती…
AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट :- शादी का वादा… फिर शारीरिक संबंध और उसके बाद रेप का मुकदमा। ऐसे मामलों में कानून की एक अहम कसौटी यह है कि क्या शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा था? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में इसी सवाल पर फैसला सुनाते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि केवल शादी के वादे के साथ बने हर संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। 2013 में हुई थी पहचान, 2020 में दर्ज हुआ…
1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूल का समय UttarakhandSchoolTiming : पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की टाइमिंग :- पहाड़ों में सुबह की ठंड ने दस्तक दे दी है और इसका असर अब स्कूलों की घंटी पर भी दिखेगा। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक 1 अक्टूबर से राजकीय माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। यह व्यवस्था 31 मार्च तक जारी रहेगी। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से विंटर टाइमिंग शुरू होगी। मौसम में बदलाव और पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड को…